Healthy cooking

खिचड़ी के गट्टे

हेलो  दोस्तों  आपके लिए  शानदार डिश  है खिचड़ी के गट्टे ,तो शरू करने से  पहले। आपको इसमें क्या डालते   है ये बता  देते है                                                             
                           (सामिग्री )
१,एक बड़ी कटोरी खिचड़ी/ 
(२ )१०० ग्राम गेहूं का आटा  /
(३)दो चम्मच बेसन /
(४)लालमिर्च सुवादानुसार /
(५ )एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर /
(६)एक छोटा चम्मच गरम मसाला/
 (७ )१/४ चम्मच  हींग /
(८ )एक छोटा चम्मच अजवाइन 
 (९)नमक सुवादानुसार/
                              (फ्राई करने के  सामिग्री )
(१)दो चम्मच तेल 
(२)एक चम्मच राई 
(३)७-८ करी पत्ता 
(४)बारीक कटी प्याज 
(५)बारीक कटी हरी मिर्च 
(६)बारीक कटा लहसुन 
(७)बारीक कटा अदरक 
(८)दो टमाटर की पूरी 
(९)बारीक कटी धनिया 
(ऐसे बनायें )

एक बड़े बर्तन में खिचड़ी निकालकर रखले। उसमे सारे  सूखे मसाले डालकर मिक्स करें। अब इसमें आटा  और बेसन  मिक्स करदें। सबअच्छे से मिक्स करके गूंदले।अब आटे का एक पेड़ा ले और दोनों हाथों से रोल करते हुए लंबा आकार दे। अब एक बड़े भगोने में पानी गरम करे। जब पानी खोलने लगे ,तब एक -एक करके सारे रोल पानी में दाल दें। जब सारे रोल पानी के ऊपर तैरने  लगे,तो उन्हें निकाल ले। रोल जब ठंडे हो जाये तो उनके छोटे छोटे टुकड़े काटले। अब कड़ाई को गैस पर रखे.दो बड़े चम्मच तेल डालें। तेल गरम होने पर राई ,करी पत्ते ,हरी मिर्च,लहसुन ,अदरक,और प्याज डालकर अच्छे से भून ले। उसके बाद टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छे से पका ले/अब सुवादानुसार नमक डालें। फिर गट्टों को डालकर मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर दे। अब धनिए से सजा कर गरम -गरम परोसे। 
तो ये लो दोस्तों डिश हमारी तैयार 
किसी लगी हमारी डिश प्लीज कमेंट करके हमें जरूर बताये हमें आपका सपोट मिलेगा तो हम और अच्छी -अच्छी डिश आपके लिए लेट रहेंगे 

Post a Comment

0 Comments